रुडकी, अप्रैल 23 -- झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में गन्ना पेराई के लिए चल रहे गन्ना कोल्हुओं में सत्र के आखिरी समय में गन्ने की आवक कम होने के कारण गन्ना दाम 600 प्रति कुंतल के पार हो गया है। इस बार गन्ना पेराई सत्र गन्ने की कमी के कारण अप्रैल माह में ही समाप्त हो रहा है। झबरेड़ा, भक्तोवाली और कोटवाल आलमपुर में लगभग 55 गन्ना कोल्हू संचालित हो रहे हैं। इस बार अप्रैल में ही गन्ना कोल्हुओं में गन्ने की कमी के कारण आधे से अधिक बंद हो चुके हैं। इस समय जो कोल्हू चल रहे हैं, उन पर भी गन्ना आवक काफी कम हो गई है। ऐसे में गन्ना कोल्हू संचालक छह सौ रुपये कुंतल तक गन्ना ले रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...