मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के कोल्हुआ पैगम्बरपुर पंचायत के रहनेवाले राणाभूषण मुंबई में मॉडलिंग कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। राणा भूषण के पिता चंद्रभूषण मुकुंद उर्फ पिंटू कुमार का कहना है कि राणाभूषण पढ़ाई खत्म कर मुंबई चले गये और वहां मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। उनके पिता ने बताया कि राणाभूषण ने कई राज्यों में जाकर मॉडलिंग की है। उन्होंने कई बड़े उत्पादों के लिए मॉडलिंग की है। उनके पिता ने बताया कि राणा भूषण के पास अभी कई उत्पादों के मॉडलिंग के लिए प्रस्ताव आये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...