कोल्हापुर में तमकुहा के युवक की मौत
बगहा, अगस्त 27 -- मधुबनी। धनहा थाना क्षेत्र के तमकुहा गांव निवासी 22 वर्षीय युवक की मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक का शव एंबुलेंस से गांव लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, तमकुहा गांव निवासी सरीफ देवान का पुत्र मीर हसन देवान महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जेसीबी चलाने का काम करता था। मंगलवार को कंपनी द्वारा स्टॉक किए गए पानी के पास काम करने के दौरान पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना वहां काम कर रहे गांव के अन्य लोगों ने परिजनों को दी।मीर यह भी पढ़ें- Chapra News: स्कोर्पियो की पोल से टक्कर में युवक की मौत, दो घायल हसन तीन भाइयों में मंझला था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके पिता खेती काम करते हैं।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.