देहरादून, दिसम्बर 18 -- देहरादून। महाराष्ट्र के कोल्हापुर की सई जाधव ने प्रादेशिक सेना (टीए) में अधिकारी बन गई है। बीते शनिवार को आईएमए देहरादून से हुई पासिंग आउट परेड में वह पास आउट हुई हैं। आईएमए से प्रशिक्षण पूरा करने वाली वह पहली महिला अधिकारी हैं। इनकी नियुक्ति सेना के बजाए पर्यावरण के लिए काम करने वाली प्रादेशिक सेना में हुई है। सई को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में कुमाऊं रेजिमेंट के 130वीं प्रादेशिक सेना (इकोलॉजिकल) बटालियन में कमीशन किया गया है। सई फिलहाल डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से एमबीए की पढ़ाई कर रही हैं। एमबीए करते हुए उन्होंने दिसंबर 2023 में परीक्षा दी थी। जिसमें प्रादेशिक सेना में महिला अधिकारी के लिए केवल एक सीट थी। जिसमें वह चयनित हुईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.