जमशेदपुर, मार्च 23 -- जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्नातक उत्तर की सीट में वृद्धि को लेकर जल्द ही रिपोर्ट देने की मांग की गई है। जानकारी हो कि पिछले दिनों में 42 सीटों में वृद्धि को लेकर कोल्हन विश्वविद्यालय से जांच टीम एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची थी लेकिन उसे के बाद से रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। इस रिपोर्ट के मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज नेशनल मेडिकल काउंसिल को स्नातकोत्तर की सीट में वृद्धि के लिए आवेदन करेगा ताकि नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जाकर निरीक्षण करें और हरी झंडी देता की अतिरिक्त सीटों पर पढ़ाई शुरू हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...