चाईबासा, फरवरी 3 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड विधान सभा सचिवालय के पत्र के आलोक में कोल्हान विश्वविद्यालय की सीनेट के लिए झारखंड विधान सभा के छह विधायकों को सीनेट सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। मनोनीत सदस्यों में मझगांव से विधायक निरल पूर्ति, ईचागढ़ से विधायक सबिता महतो, जुगसलाई से विधायक मंगल कालिंदी, चक्रधरपुर से विधायक सुखराम उरांव ,जगन्नाथपुर से विधायक सोनाराम सिंकू, तथा घाटशिला से विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, नामांकित सदस्यों का कार्यकाल झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2000 (अनुकूलित) एवं उसमें समय-समय पर किए गए संशोधनों के प्रावधानों के अनुरूप होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.