कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक में नामांकन 5 सितंबर तक
जमशेदपुर, अगस्त 31 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2026-2030 के सेमेस्टर-1 में रिक्त सीटों पर नामांकन को लेकर अधिसूचना जारी की है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार और विश्वविद्यालय के निर्देशों के आलोक में कालेजों के प्राचार्यों को सूचित किया गया है कि जिन विषयों में सीटें खाली हैं, उन पर चांसलर पोर्टल पर पहले से ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का 5 सितंबर 2026 तक नामांकन लिया जा सकता है। विद्यार्थियों का नामांकन उसी विषय में किया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने चांसलर पोर्टल पर आवेदन किया है। साथ ही कालेजों को यह निर्देश दिया गया है कि वे झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित कुल वार्षिक इनटेक को यथावत रखते हुए आवश्यकतानुसार विषयवार सीटों का समायोजन करें। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: कोऑपरेटिव कॉलेज में सेमेस्टर-3 का नामांकन शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.