जमशेदपुर, मई 20 -- कोल्हान विश्वविद्यालय में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के तत्वावधान में आयोजित एक सप्ताह का सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। शिविर में 40 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। समापन समारोह में सभी सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलसचिव डॉ. रंजीत कर्ण उपस्थित रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चार प्रशिक्षुओं नेहा (गणित स्नातकोत्तर विभाग), राखी कुजूर (स्नातकोत्तर भूगोल विभाग), पूनम सामद (टाटा कॉलेज) और ममता पूर्ति को बेस्ट ट्रेनी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. परशुराम सियाल, डॉ. तपन खानरा, प्लेसमेंट सेल की प्रभारी निदेशक डॉ. सुनीता कुमारी और नांदी फाउंडेशन के राज्य स्तरीय प्रशिक्षक अमित ...