सराईकेला, मार्च 17 -- खरसावां। कोल्हान विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी का मामला झारखंड विधानसभा में उठाया गया। खरसावां विधायक दशरथ गागराई की ओर से पूछे गए प्रश्न के जवाब में सरकार की ओर से बताया गया कि विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में शिक्षक पद खाली हैं। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कोल्हान विश्वविद्यालय,चाईबासा के विभिन्न विभागों और 19 अंगीभूत कॉलेजों में शिक्षकों के 878 पद स्वीकृत हैं। इनमें प्रोफेसर के 23, एसोसिएट प्रोफेसर के 64 और सहायक प्रोफेसर के 753 पद शामिल हैं यानी 840 पदों का विवरण प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि वर्तमान में विश्वविद्यालय में 231 नियमित शिक्षक और 128 आवश्यकता आधारित शिक्षक यानी 359 शिक्षक ही कार्यरत हैं। शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई-लिखाई पर असर पड़ने की बात भी सामने आई है। सरकार ने जवाब में कहा कि...