जमशेदपुर, जून 24 -- कोल्हान विश्वविद्यालय में पीएचडी में चयनित अभ्यर्थियों की नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, सभी सफल और चयनित शोधार्थी 7 जुलाई 6 तक अपने विभागों में जाकर नामांकन करा सकते हैं। इस सत्र के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दस हजार रुपये का नामांकन शुल्क तय किया गया है, जिसके तहत विभिन्न विषयों में कुल 89 चयनित अभ्यर्थियों का दाखिला लिया जाएगा। इस वर्ष की चयन सूची में खास बात यह है कि कुल चयनित अभ्यर्थियों में से 30 से अधिक शोधार्थी जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) धारक हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...