जमशेदपुर, अगस्त 23 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन और अब तक की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में द्वितीय समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता ने की। इसका मुख्य फोकस समारोह से जुड़े प्रशासनिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रबंधों को अंतिम रूप देना था, ताकि कार्यक्रम पूरी गरिमा और भव्यता के साथ संपन्न हो सके। समीक्षा बैठक में सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के डीन, दीक्षांत समारोह के संयोजक डॉ. संजय यादव और सह-संयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर रिंकी दोराई विशेष रूप से मौजूद रहीं। आयोजन समिति से जुड़े शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी उप-समितियों की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई। कुलपति प्रो. अंजिला गुप...