जमशेदपुर, फरवरी 3 -- कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के कुलपति के आदेशानुसार विश्वविद्यालय के तीन स्नातकोत्तर विभागों में नए प्रभारी विभागाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार मनोविज्ञान विभाग में टाटा कॉलेज चाईबासा के सहायक प्रोफेसर डॉ. विशाल दीप को प्रभारी विभागाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अर्थशास्त्र विभाग की जिम्मेदारी महिला कॉलेज चाईबासा की सहायक प्रोफेसर डॉ. अंजू बाला खाखा को सौंपी गई है। इसी तरह दर्शनशास्त्र विभाग के लिए जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. अर्चना कुमारी गुप्ता को प्रभारी विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रजिस्ट्रार डॉ. रंजीत कुमार कर्ण द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति अगले दो वर्षों या संबंधित शिक्षक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.