जमशेदपुर, मई 1 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने स्नातक द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2024-2028) की परीक्षाओं को लेकर सूचना जारी की है। इसके अनुसार 30 अप्रैल को होने वाली एमडीसी-2 विषय की कुछ परीक्षाओं को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, केवल पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और होम साइंस विषयों की परीक्षा जो 30 अप्रैल को होनी थी, उसे टाल दिया गया है। अब इन दोनों विषयों की परीक्षा 11 मई को प्रथम पाली में होगी। विश्वविद्यालय ने यह स्पष्ट किया है कि अन्य विषयों जैसे पोलिटिकल साइंस, अर्थशास्त्र, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, जियोग्राफी और एंथ्रोपोलॉजी की एमडीसी-2 परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। यह भी पढ़ें- स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के कार्यक्रम में संशोधन परीक्षा नियंत्रक ने सभी संबंधित महाविद्यालयों के प्रा...