चाईबासा, अप्रैल 16 -- चाईबासा, संवाददाता। कोल्हान विश्वविद्यालय में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को मॉक ड्रिल का आयोजन वीर पोटो हो सभागार में किया गया। कार्यक्रम में फायर स्टेशन चाईबासा के अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर फायर स्टेशन के अधिकारी रामयश सिंह, गोपाल कुमार एवं मुनेश्वर गोप ने अग्नि सुरक्षा से संबंधित विभिन्न उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीके, प्राथमिक प्रतिक्रिया, अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग तथा आपातकालीन स्थिति में सतर्क रहने के उपायों को विस्तार से समझाया गया। उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों को यह भी बताया गया कि घबराहट से बचते हुए किस प्रकार सुरक्षित निकासी सुनिश्चित की जा सकती है। यह भी पढ़ें- स्कॉलर्स हाई में अग्नि सुरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.