जमशेदपुर, मार्च 14 -- झारखंड के दो प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर और कोल्हान विश्वविद्यालय के बीच शोध एवं अकादमिक विकास के नए युग की शुरुआत हुई है। चाईबासा में आयोजित कार्यक्रम में दोनों संस्थानों ने शैक्षणिक एवं शोध सहयोग को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। एनआईटी के निदेशक प्रो. डॉ. गौतम सूत्रधार और कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। केयू की ओर से कुलसचिव रंजीत कर्ण और केंद्रीय सतर्कता अधिकारी अरविंद कुमार सिंह उपस्थित रहे। यह समझौता कोल्हान क्षेत्र के साथ ही पूरे झारखंड के शैक्षणिक परिवेश को नई दिशा देगा। इसका उद्देश्य दोनों संस्थानों के संसाधनों का उपयोग कर शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करना है। इसके तहत शिक्षकों-कर्मचारियो...