जमशेदपुर, जुलाई 27 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा बीएड तीसरे सेमेस्टर सत्र 2024-26, परीक्षा के संबंध में आवश्यक सूचना जारी की गई है। इसके तहत सभी बीएड महाविद्यालयों के प्राचार्यों और प्रभारी प्राचार्यों को सूचित किया गया है कि दो माह की इंटर्नशिप के अनुरूप प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया जाना है। निर्देश के अनुसार, महाविद्यालयों को अपने शिक्षा संकाय के शिक्षकों से परामर्श कर बाह्य परीक्षक की नियुक्ति करनी होगी। प्रायोगिक परीक्षा 1 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 के बीच संपन्न कराकर, परीक्षा से जुड़े अंकपत्र 12 अगस्त 2026 को अनिवार्य रूप से विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग में जमा करने होंगे। इसके साथ ही आंतरिक परीक्षा का अंकपत्र भी समय पर जमा करना सुनिश्चित करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...