कोल्हान विश्वविद्यालय ने एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की स्थगित परीक्षा अब 30 को
जमशेदपुर, सितम्बर 11 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने 2024-27 सत्र के एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 07 सितंबर 2026 (सोमवार) को शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू के निशान के करण स्थगित ज्यूरिस्प्रूडेंस विषय का प्रथम पेपर अब 30 सितंबर 2026 (बुधवार) को आयोजित किया जाएगा।विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि परीक्षा के समय और रिपोर्टिंग समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा का समय पहले की तरह सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक रहेगा, जबकि रिपोर्टिंग समय सुबह 09:30 बजे निर्धारित है। इसके अतिरिक्त, पूर्व की अधिसूचना में उल्लेखित परीक्षा केंद्र में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- सात को स्थगित की गई बीएड तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा अब 12 को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.