चाईबासा, जनवरी 28 -- चाईबासा, संवाददाता। कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने कहा है कि सीनेट विश्वविद्यालय की सर्वोच्च शैक्षणिक एवं नीतिगत संस्था है, जो विश्वविद्यालय की दिशा और दशा तय करती है। कुलपति मंगलवार को नव-निर्वाचित सीनेट के सदस्यों के शपथ ग्रहण के अवसर पर बोल रहीं थीं। उन्होंने नव निर्वाचित सदस्यों से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय के सभागार में शपथ ग्रहण के लिए समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. (डॉ.) गुप्ता ने की। स्वागत भाषण छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. संजय यादव ने किया। नव-निर्वाचित सीनेट सदस्यों में डॉ. संजीव कुमार बिनरूली, डॉ. मो. नज़रुल इस्ल...