जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- कोल्हान विश्वविद्यालय का 7वां वार्षिक दीक्षांत समारोह 29 सितंबर को आयोजित किया जाना तय हुआ है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह दीक्षांत समारोह मुख्य रूप से पीजी फाइनल परीक्षा सत्र 2023-2025, एमबीए फाइनल परीक्षा सत्र 2022-2024, बीएड फाइनल परीक्षा सत्र 2023-2025 और उन पीएचडी उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जा रहा है जिन्हें 31 जुलाई 2026 तक अधिसूचित किया गया है।विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार, उपरोक्त पाठ्यक्रमों के सभी टॉपर और पीएचडी डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को दीक्षांत समारोह का रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। भरे हुए फॉर्म के साथ सभी आवश्यक स्व-अभिप्रमाणित दस्तावेज संलग्न कर 10 सितंबर तक कोल्हान यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग में जमा करना अनिवार्य है।

ह...