कोल्हान विश्वविद्यालय की 3 जुलाई की सभी परीक्षाएं स्थगित, नया आदेश जल्द
सराईकेला, जुलाई 3 -- सरायकेला । जमशेदपुर बंद के आह्वान को देखते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों में आज, 3 जुलाई को आयोजित होने वाली सभी स्नातक (यूजी) और अन्य परीक्षाओं को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इस स्थगन आदेश का असर सरायकेला के काशी साहू महाविद्यालय पर भी पड़ा है, जहाँ आज स्नातक की महत्वपूर्ण परीक्षा होनी थी। बंद के दौरान छात्रों और शिक्षकों को आने-जाने में होने वाली संभावित परेशानियों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, 3 जुलाई को होने वाली इन सभी परीक्षाओं को अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया गया है। यह भी पढ़ें- केयू में आज होने वाली परीक्षा स्थगित परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा विश्वविद्यालय की आधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.