रांची, सितम्बर 10 -- रांची, संवाददाता। कोल्हान विश्वविद्यालय ने अकादमिक परिषद का पुनर्गठन किया है। नवगठित अकादमिक परिषद में व्यापार एवं उद्योग जगत का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। कुणाल अजमानी को अकादमिक परिषद में शामिल किए जाने का उद्देश्य उच्च शिक्षा और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। विश्वविद्यालय स्तर पर पढ़ाई और पाठ्यक्रम को उद्योगों की बदलती जरूरतों से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में उनके अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है। कुणाल अजमानी झारखंड के अध्यक्ष के रूप में व्यापार एवं उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। यह भी पढ़ें- कोल्हान विवि अकाद...