जमशेदपुर, जनवरी 27 -- कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सत्र 2022-2026 के चार वर्षीय स्नातक कोर्स सेमेस्टर-5 की परीक्षाओं का आगाज बुधवार को होगा। कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक विषयों की यह परीक्षा 28 जनवरी 2026 से शुरू होकर 3 फरवरी 2026 तक संचालित की जाएगी।विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को दो पालियों में आयोजित करने का निर्णय लिया है. प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी। इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम 9:30 बजे है। द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक है। इसके लिए रिपोर्टिंग समय 1:30 बजे तक है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड में विषय या किसी अन्य जानकारी से संबंधित त्रुटि है, तो वे परीक्षा शुरू होने से पहले उसे अनिवार्य रूप से सुधार लें। इसके लिए छा...