जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह-2026 में शामिल होने वाले सभी पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। परीक्षा विभाग द्वारा दीक्षांत समारोह हेतु आवश्यक सामग्री जैसे टोपी, उत्तरीय, परिचय पत्र और रिफ्रेशमेंट कूपन का वितरण किया जाएगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के अनुसार, गोल्ड मेडलिस्ट यानी टॉपर विद्यार्थियों और पीएचडी पदक धारकों के लिए यह वितरण 25 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा। इसके पश्चात, स्नातकोत्तर के शेष उपाधि धारकों के लिए इन सामग्रियों का वितरण 26 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। सभी उपाधि धारक विद्यार्थियों के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वे तय तिथियों पर पहुंचकर अपनी टोपी, उत्तरीय, परिचय पत्र और रिफ...