जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- कोल्हान विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह-2026 29 सितंबर को चाईबासा में होगा। इसमें शामिल होने वाले सभी पंजीकृत छात्र-छात्राओं को परीक्षा विभाग द्वारा आवश्यक सामग्री जैसे ग्रेजुएशन कैप, उत्तरीय, परिचय पत्र और रिफ्रेशमेंट कूपन दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के अनुसार, गोल्ड मेडलिस्ट यानी टॉपर विद्यार्थियों और पीएचडी पदक धारकों के लिए इन सामग्रियों का वितरण 25 सितंबर की सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इसके पश्चात, स्नातकोत्तर के शेष उपाधि धारकों के लिए इन सामग्रियों का वितरण 26 सितंबर की सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। सभी उपाधि धारक विद्यार्थियों के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वे तय तिथियों पर पहुंचकर टोपी, उत्तरीय, परिचय पत्र और रिफ्रेशमेंट कूपन प्राप्त कर लें। विश्वविद्यालय प्र...