जमशेदपुर, अगस्त 6 -- ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) सिंहभूम इकाई ने कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को एक ज्ञापन सौंपकर एलएलबी प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-27) की परीक्षा तिथि शीघ्र घोषित करने की पुरजोर मांग की है। संगठन का कहना है कि परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, जिसके कारण विद्यार्थियों के मन में असमंजस और चिंता का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Palamu News: एके सिंह कॉलेज के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...