जमशेदपुर, जुलाई 8 -- कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने एमसीए प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-2027) के छात्रों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छात्र बिना किसी विलंब शुल्क के 10 जुलाई 2026 से लेकर 20 जुलाई 2026 तक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। जो छात्र इस अवधि में फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उन्हें 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 21 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक फॉर्म भरने का अंतिम अवसर दिया जाएगा। इसके बाद संबंधित कॉलेजों या संस्थानों को 23 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय कार्यालय में फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करनी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...