जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2026-30 के सेमेस्टर-1 में रिक्त सीटों पर नामांकन की अधिसूचना जारी की है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार कॉलेज प्राचार्य उन विषयों में 5 सितंबर तक नामांकन ले सकते हैं, जिनमें सीटें खाली हैं। नामांकन उन्हीं विद्यार्थियों का होगा, जिन्होंने चांसलर पोर्टल पर पहले से ऑनलाइन आवेदन किया है। प्रवेश उसी विषय में मिलेगा, जिसके लिए आवेदन किया गया था। कॉलेजों को झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित कुल वार्षिक इनटेक बनाए रखते हुए विषयवार सीटों का समायोजन करने को कहा गया है। यह सूचना कॉलेज के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से लगानी होगी। यह भी पढ़ें- स्नातक में अंतिम राउंड में नामांकन के लिए दो सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की...