जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय में नई सीनेट का गठन किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अमर कुमार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति सीनेट के अध्यक्ष होंगे, जबकि कुलपति को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कुलसचिव इसके सदस्य सचिव होंगे। सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्षों का रहेगा। कोल्हान के जनप्रतिनिधियों को सीनेट में प्रतिनिधित्व दिया गया है।

नई सीनेट के सदस्य सिंहभूम संसदीय क्षेत्र की सांसद जोबा माझी को सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार के राजस्व व परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ (चाईबासा) सहित चंपाई सोरेन (सरायकेला), सरयू राय (जमशेदपुर पश्चिम), पूर्णिमा साहू (जमशेदपुर पूर्व), मंगल कालिंदी (जुगसलाई), समीर कुमार मोहंती (बहरागोड़ा), संजीव सरदार (पोटका), सविता महतो (ईचागढ़), दशरथ गागराई (खरस...