जमशेदपुर, जून 11 -- विधि (लॉ) कॉलेजों में नए सत्र से कानूनी शिक्षा का पाठ्यक्रम पूरी तरह बदल जाएगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार विधि पाठ्यक्रमों में अब व्यापक सुधार किए जा रहे हैं। यूजीसी ने यह महत्वपूर्ण निर्देश नवंबर 2025 में आयोजित महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के सम्मेलन में की गई सिफारिशों के आधार पर जारी किया है। इस नए बदलाव के तहत अब कानून के विद्यार्थियों को पारंपरिक धाराओं के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और देश की न्याय प्रणाली में आए ऐतिहासिक बदलावों के बारे में विस्तार से पढ़ाया जाएगा। इस नए पाठ्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण फोरेंसिक विज्ञान (फोरेंसिक साइंस) और आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों का समावेश होगा। यूजीसी के निर्देशानुसार, विधि के विद्यार्थियों को न्याय प्रणाली में आए इस ...