जमशेदपुर, अगस्त 26 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने एमसीए थर्ड सेमेस्टर परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पीजी डिपार्टमेंट के सत्र 2023-2025 की यह परीक्षा मई 2026 में आयोजित की गई थी। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाफल जारी कर दिया है, लेकिन सत्र का भारी विलंब होना एक गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। निर्धारित एकेडमिक कैलेंडर के विपरीत यह सत्र काफी पिछड़ चुका है, जिससे विद्यार्थियों के भविष्य और करियर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। विलंबित सत्र के कारण छात्रों में विश्वविद्यालय के प्रति असंतोष देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 8 सितंबर से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...