जमशेदपुर, अगस्त 7 -- जमशेदपुर । कोल्हान यूनिवर्सिटी ने बेसिक बीएससी नर्सिंग सत्र (2021-25) के 7वें सेमेस्टर की रिवाइज्ड परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षाएं 18 अगस्त से शुरू होकर 22 अगस्त तक चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि छात्रों को सुबह 09:30 बजे रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 18 अगस्त को कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग-2, 20 अगस्त को नर्सिंग रिसर्च एंड सांख्यिकी, और 22 अगस्त को मिडवाइफरी-ऑब्स्टेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी नर्सिंग की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...