कोल्हान यूनिवर्सिटी: एलएलबी चौथे और छठे सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा
जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से एलएलबी चौथे सेमेस्टर सत्र 2023-26 और छठे सेमेस्टर सत्र 2022-25 की प्रैक्टिकल एवं वाईवा परीक्षा 30 सितंबर से आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 30 से शुरू होकर 1 अक्तूबर तक संचालित की जाएंगी।परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इन दोनों ही सत्रों की परीक्षाओं के लिए जमशेदपुर कोऑपरेटिव लॉ कॉलेज, जमशेदपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। संबंधित कॉलेज के प्राचार्य को परीक्षा केंद्र का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक द्वारा यह आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। सभी संबंधित विद्यार्थियों को निर्देश दिये गए है कि वे निर्धारित तिथि और समय के अनुसार अपने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.