जमशेदपुर, फरवरी 6 -- जमशेदपुर। ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए कोल्हान में अभियान तेज कर दिया है। चार श्रमिक-विरोधी श्रम संहिताओं, ठेकाकरण, आउटसोर्सिंग और फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट का विरोध करते हुए स्थायी नौकरियां, समान काम-सम वेतन, न्यूनतम मजदूरी और संगठन अधिकार की मांग की। एमएसपी, भोजन-स्वास्थ्य-शिक्षा गारंटी, विनिवेश-निजीकरण रोकने, मनरेगा बचाने और जनविरोधी बिलों (शांति अधिनियम-2025, बिजली-बीज विधेयक) वापसी की अपील। जनसंपर्क अभियान चल रहा। सीटू ने सभी से प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...