जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- जमशेदपुर में मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। कभी रुक-रुक कर तो कभी तेज बारिश हो रही है। बुधवार को तो बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही थी। लोग यह सोचकर घर से निकल रहे थे कि शायद थोड़ी देर में बारिश बंद हो जाएगी, पर ऐसा नहीं हुआ। ज्यादातर लोग घरों में ही कैद रहे। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बारिश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह 8.30 बजे से नौ घंटे तक में राज्य में सर्वाधिक बारिश करने वाला पूर्वी सिंहभूम तीसरा जिला रहा। सबसे अधिक बारिश बोकारों मे 35.2, दूसरे स्थान पर रांची में 35 मिमी और तीसरे स्थान पर जमशेदपुर रहा, जहां 29.8 मिमी बारिश हुई। यह भी पढ़ें- झारखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। 24 घंटे में अधिकतम ...