जमशेदपुर, जुलाई 22 -- कोल्हान के तीनों जिलों में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में नई पहल होने जा रही है। इसके तहत तीनों जिलों में हेल्थ कॉटेज बनाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभाग को जल्द विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का निर्देश दिया गया है। हेल्थ कॉटेज बनने के बाद कोल्हान में सिर्फ स्थानीय मरीजों का ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों और अन्य राज्यों से आने वाले मरीजों का भी इलाज हो सकेगा। इस उद्देश्य से आयुष विभाग तीनों जिलों में दो-दो एकड़ भूमि चिह्नित कर रहा है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलों को पत्र भी भेजा गया है। आयुष निदेशक शशि प्रकाश झा ने झारखंड राज्य भवन निर्माण कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर मानक डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया है。

पर्यटकों के लिए आसान होगी पहुंच दो-दो एकड़ मे...