कोल्हान में भारी बारिश का रेड और रांची में येलो अलर्ट जारी
रांची, अगस्त 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज्य के कोल्हान के जिलों में गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, शुक्रवार को सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा और पलामू के लिए ऑरेंज अलर्ट है। रांची समेत रामगढ़, खूटी, हजारीबाग, चतरा आदि जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 17 अगस्त तक घने बादल छाए रहेंगे। इस दौरान पूरे राज्य में तेज हवा के साथ वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई है। संताल के साथ गिरिडीह, कोडरमा, बोकारो, धनबाद में कम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्र पर स्थित निम्न दबाव क्षेत्र अति व्यापक है। अगले 24 घंटे के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर दिशा में बढ़ने का अनुमान है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.