कोल्हान में नए औद्योगिक पार्क, टेक्सटाइल क्लस्टर की पैरवी करेगा चैम्बर
जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- कोल्हान में नए औद्योगिक पार्क, टेक्सटाइल एवं गारमेंट पार्क और एमएसएमई सुविधा केंद्र की स्थापना के लिए सिंहभूम चैम्बर सरकार के समक्ष पहल करेगा। साथ ही जमशेदपुर में एयरपोर्ट, स्टेशन के विकास, नया बस स्टैंड, बाजारों के आधुनिकीकरण और उद्योगों के लिए बिजली दर का मुद्दा भी उठाया जाएगा। रविवार को सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 75वीं आमसभा में इन प्रस्तावों के साथ चारों उपसमितियों के प्रस्ताव और वित्तीय वर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट सर्वसम्मति से पारित की गई। आमसभा के बाद अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि जिम्मेदारी संभालते समय उद्योग और व्यापार के हितों के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को भी प्राथमिकता देने का लक्ष्य रखा गया था। एयरपोर्ट, रेलवे, जनसुविधा और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर लगातार संबंधित अधिकारियों, सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.