कोल्हान मंडल में चाइनीज तार से बिजली कनेक्शन पर लगी रोक
जमशेदपुर, जुलाई 31 -- झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने बिजली दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कोल्हान क्षेत्र में नए कनेक्शन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। निगम ने सभी अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंताओं को आदेश दिया है कि नए कनेक्शन के दौरान निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। जांच में चाइनीज या निम्न गुणवत्ता वाले तारों का उपयोग पाए जाने पर संबंधित उपभोक्ता और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जेबीवीएनएल ने स्पष्ट किया कि नए एलटी कनेक्शन में उपयुक्त क्षमता का एमसीबी (मिनीएचर सर्किट ब्रेकर) और आरसीसीबी (रेजिडुअल करंट सर्किट ब्रेकर) लगाना अनिवार्य होगा। इनके बिना कोई नया कनेक्शन जारी नहीं किया जाएगा। इससे ओवरलोड, शॉर्ट सर्किट, अर्थ लीकेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.