चाईबासा, जनवरी 25 -- चाईबासा। कोल्हान ब्हा रुमुल आयोजन समिति द्वारा रविवार को चाईबासा के प्रकृति व्याख्या केंद्र के सामने स्थित खुंटकट्टी मैदान तांबो में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी कोल्हान ब्हा रुमुल एवं सांस्कृतिक यात्रा के सफल एवं भव्य आयोजन हेतु समिति का पुनर्गठन किया गया। जिस पर विभिन्न कार्यक्रम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में कोल्हान क्षेत्र के सभी सामाजिक संगठनों, आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों एवं हो समुदाय के लोगों से एकजुट होकर इस महोत्सव में भागीदारी एवं प्रतिबद्धता दिखाने की अपील की गई।इस वर्ष कोल्हान ब्हा रुमुल एवं सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन 15 मार्च को किया जाएगा। यह आयोजन पिछले वर्षों की भांति इस बार भी आदिवासी हो समाज के सबसे पवित्र एवं प्रमुख त्योहार ब्ह पर्व के साथ जोड़कर मनाया जाएगा। जो साल...