आदित्यपुर, मार्च 19 -- आदित्यपुर। टोल मोड़, आदित्यपुर स्थित कोल्हान प्रमंडल कार्यालय में राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार ने अध्यक्षता की। राजद कोर टीम की बैठक में 5 अप्रैल को रांची स्थित कार्निवल हॉल में होने वाले तेजस्वी यादव के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके लिए रणनीति भी तय की गई। बैठक में तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लेते हुए सामाजिक न्याय की आवाज को और मजबूत करने की बात कही गई। बैठक में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कोल्हान प्रमंडल के सभी जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी एवं सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके तहत कोल्हान क्षेत्र से लगभग एक हजार कार्यकर्ताओं को रांची ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में बताया गया कि प...