सराईकेला, जून 14 -- सरायकेला। आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो रविवार को सरायकेला के टाउन हॉल में कोल्हान प्रमंडलीय स्तरीय बीएलए-2 कार्यशाला में शामिल हुए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश देते बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यशाला को संबोधित करते आजसू सुप्रीमो ने कहा कि बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की भूमिका केवल मतदाता सूची तक सीमित नहीं है। बल्कि यही जमीनी कार्यकर्ता पार्टी के भविष्य की दिशा तय करेंगे। उन्होंने आगामी 20 जून तक प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं से सीधा संपर्क स्थापित करने और संगठन की जड़ें मजबूत करने का स्पष्ट लक्ष्य दिया। सुदेश महतो ने पार्टी की रणनीति पर जोर देते कहा कि आने वाले 20 वर्षों को ध्यान में रखते हुए युवाओं की नई टीम तैयार की जाएगी। यह भी पढ़ें- बूथ स्तरीय कमेटी की तैयारी को लेकर आजाद समाज पार्टी ने क...