कोल्हान डायनोमोज और पलामू वॉरियर्स की शानदार जीत
रांची, जून 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। जेएससीए स्टेडियम के ओवल ग्राउंड में चल रहे झारखंड वीमेंस टी 20 प्रीमियम लीग के दूसरे दिन गुरुवार को दो मैच हुए। पहले मुकाबले में संथाल चैलेंजर का सामना कोल्हान डायनोमोज से हुआ। कोल्हान डायनोमोज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 159 रन बनाए। 160 रनों के लक्ष्य का सामना करने उतरी संथाल चैलेंजर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 106 रन ही बना सकी और 53 रनों से यह मुकाबला हार गई। संथाल की अंजलि हैम्ब्रम को बेस्ट इकोनॉमी बॉलर का पुरस्कार, सर्वाधिक छक्के का पुरस्कार कोल्हान की अनांदिता व प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कोल्हान की दूर्गा मूर्मू को दिया गया। दूसरे मुकाबले में पलामू वॉरियर्स ने छोटानागपुर ब्लास्टर को 3 विकेट से हरा दिया। पलामू वॉरियर्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.