धनबाद, अप्रैल 10 -- कुख्यात प्रिंस खान गिरोह धनबाद और बोकारो के बाद कोल्हान और पलामू में पांव पसार रहा है। कोल्हान के लड़के प्रिंस खान और गोपी खान के इशारे पर फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पिछले नौ महीनों में प्रिंस खान गिरोह के कनेक्शन में कोल्हान से 12-15 लड़कों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कोल्हान के लड़कों को प्रिंस के भाई गोपी खान का साला रितिक खान उर्फ अरशद गिरोह से जोड़ रहा है। गैंगस्टर फहीम खान के पुत्र इकबाल खान को 20 फरवरी को मारने आए दोनों शूटर रकीब और इजहार हुसैन को भी रितिक ने ही गिरोह से जोड़ा था। झरिया के झाविमो नेता रंजीत सिंह की हत्या के मामले में धनबाद जेल में बंद रितिक खान को अक्तूबर 2018 में चाईबासा जेल शिफ्ट किया गया था। दो दिन पहले इकबाल पर फायरिंग में जेल गए रकीब ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया है कि वर्ष 2019 मे...