कोल्हान के उद्योगों पर एलपीजी संकट गहराया
जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने कोल्हान प्रमंडल के औद्योगिक क्षेत्रों में कॉमर्शियल एलपीजी की भारी किल्लत पर गहरी चिंता व्यक्त की है। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। चैंबर के अनुसार, मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में जारी युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक ऊर्जा संकट से स्थानीय उद्योगों को पर्याप्त कॉमर्शियल एलपीजी गैस नहीं मिल पा रही है। यह किल्लत कोल्हान की दर्जनों सहायक इकाइयों के दैनिक उत्पादन को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। चैंबर ने चेतावनी दी कि ये छोटी इकाइयां, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा ग्रोथ शॉप जैसे बड़े उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण पुर्जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.