चाईबासा, जून 4 -- चाईबासा। झारखंड राज्य कबड्डी संघ तथा धनबाद जिला के तत्वाधान में 5 जून से 7 जून तक डॉ. जेके सिंह मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ लर्निंग धनबाद में 13वीं सीनियर राज्य स्तरीय महिला पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां से 12 महिला एवं 12 पुरुष कबड्डी टीम के साथ ऑफिशल अनु पूर्ति व कोल्हान प्रभारी श्यामल दास के नेतृत्व में 4 जून को टाटानगर से धनबाद के लिए रवाना होंगे। जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी एवं सहसचिव दुर्योधन पान ने कबड्डी टीम को बधाई के साथ टीम के सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...