जामताड़ा, मार्च 7 -- कोल्हर मोड़ के पास ऑटो पलटा, बच्चे समेत छह घायल नारायणपुर, प्रतिनिधि।गोबिन्दपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हर मोड़ के समीप शनिवार दोपहर एक ऑटो पलट जाने से एक बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद तीन घायलों का इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेजा गया। जानकारी के अनुसार एक ऑटो सवारी और सामान लेकर जामताड़ा से नारायणपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान कोल्हर मोड़ के पास सड़क पर अचानक आई बकरी को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी की स्थिति ...