दरभंगा, जुलाई 15 -- हनुमाननगर। 2 उच्च विद्यालय कोल्हंटा पटोरी परिसर में नवसृजित राजकीय डिग्री महाविद्यालय के पहले सत्र का पठन पाठन बुधवार से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बिहार के सभी नवसृजित राजकीय महाविद्यालय के ऑनलाइन उद्घाटन के साथ ही प्रारम्भ हो गया। ऑनलाइन उद्घाटन समारोह का प्रसारण महाविद्यालय परिसर में प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, अपर समाहर्ता मनोज कुमार,आपदा प्रबंधन के अपर समाहर्ता सलीम अख्तर, वीडियो शैलेंद्र कुमार सिंह, शिक्षा विभाग के कार्यPAL अभियंता मिथिलेश कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य डा मोहम्मद रहमतुल्लाह तथा पदस्थापित एकमात्र अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डॉ मनोज कुमार वर्मा, प्रमुख संतोष कुमार यादव, बीइओ रंजना कुमारी, जदयू नेत्री श्याम रेखा मिश्रा, मृदुला राय, भाजपा प्रखंड अध्यक्...