बांका, दिसम्बर 30 -- बांका, नगर प्रतिनिधि -: जिलेभर में सोमवार को कड़ाके की ठंड ने लोगों को पूरी तरह से घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके और तेज सर्द हवाओं के चलते पूरा दिन कोल्ड-डे के रूप में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया। सुबह से ही आसमान में घना कोहरा और बादल छाए रहे। धूप न निकलने के कारण ठंड का असर दिनभर बना रहा।आमतौर पर जहां दोपहर के समय हल्की गर्माहट महसूस होती है, वहीं सोमवार को दिन में भी लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते नजर आए।वहीं सर्द हवाओं के चलते सड़कों पर आवाजाही बेहद कम रही और लोग केवल जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। जबकि ठंड बढ़ने का सबस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.