प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर मोरहू स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर में हुए हादसे के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को फाफामऊ रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद उस्मान और मोहम्मद इरफान चंदापुर के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ पहले से ही मुकदमा दर्ज था। मामले में चार अन्य नामजद आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।गौरतलब है कि 23 मार्च को तेज धमाके की आवाज के साथ कोल्ड स्टोर का एक हिस्सा ढह गया था। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई थी। कई मजदूर मलबे में दब गए थे। राहत व बचाव टीम ने कुल घायलों को अस्पताल भेजवाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.