प्रयागराज, मार्च 29 -- प्रयागराज। फाफामऊ में सोमवार को आदर्श कोल्ड स्टोर के ढलने से घायल श्रमिकों में शनिवार को तीन लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। एसआरएन अस्पताल में आठ घायलों का इलाज चल रहा था जिसमें अमरजीत, रंजीत और धर्मेन्द्र के स्वास्थ्य में सुधार होने पर छुट्टी दे गयी। अस्पताल में अभी पांच लोगों का इलाज चल रहा है। वशिष्ठ नारायण का शनिवार को एक्स-रे किया गया, जिसमें फैक्चर का पता चला है। उन्हें अस्पताल में लगभग पांच-छह दिनों तक रहना होगा। बेली अस्पताल में एक श्रमिक को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे गयी थी। अस्पताल में इस समय 10 श्रमिक भर्ती हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि घालय श्रमिकों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। मंगलवार तो दो-तीन श्रमिकों को और छुट्टी दे दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.